बेमेतरा: जिले में अब तक 762 मिमी. औसत वर्षा दर्ज
बेमेतरा:-चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून से 25 अगस्त 2020 सवेरे 8.00 बजे तक की स्थिति में 762.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। सर्वाधिक 976.8 मि.मी. वर्षा बेमेतरा तहसील में तथा न्यूनतम 564 मि.मी. वर्षा नवागढ़ तहसील में दर्ज की गई है। संयुक्त जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेरला तहसील में 800 मि.मी. वर्षा, थानखम्हरिया तहसील मे 868 मि.मी. वर्षा तथा साजा तहसील मे 604 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।
Leave A Comment