ब्रेकिंग न्यूज़

 जिले में सात लाख 26 हजार मेट्रिक टन से भी अधिक की गई धान की खरीदी

महासमुंद : जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में जिले में 01 दिसम्बर 2019 से 20 फरवरी 2020 तक एक लाख 28 हजार 642 किसानों से 81 समिति के 127 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से एक लाख 34 हजार 395 पंजीकृत किसानों में से एक लाख 28 हजार 642 किसानों ने धान की बिक्री किया, जिसमें 7,26,006.70 मेट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। जो कि 13 सौ 18 करोड़ 30 लाख 93 हजार रूपए की धान खरीदी की गई है। जिले में विगत खरीफ विपणन वर्ष 2018-19 में एक लाख 17 हजार 508 पंजीकृत किसानों में से एक लाख 11 हजार 409 किसनों ने धान की बिक्री किया था, जिसमें 7,13,148.08 मेट्रिक टन की खरीदी की गई थी। 

जो कि 12 सौ 49 करोड़ 30 लाख 22 हजार रूपए की थी। राज्य सरकार द्वारा इस वित्तीय वर्ष में जिले के किसानों के धान को विगत वर्षों की तुलना में अधिक खरीदा गया है। धान खरीदनें का सिलसिला 01 दिसम्बर 2019 से शुरू हुआ था। इसकी निर्धारित अवधि 15 फरवरी 2020 थी, जिसे बढ़ाकर 20 फरवरी 2020 कर दी गई थी। किसानों से खरीदे गये धान का भुगतान किसानों को उनके खाते में किया गया है। इस वित्तीय वर्ष में धान खरीदी का समर्थन मूल्य कॉमन(मोटा) का 1815 रूपए एवं ग्रेड ए (पतला) का 1835 रूपए था।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook