सूरजपुर : बसदेई राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय षिविर में आज निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन
सूरजपुर : कलेक्टर श्री दीपक सोनी के निर्देषन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसदेई के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का विशेष सात दिवसीय शिविर माध्यमिक शाला प्रांगण नेवरा में लगाया गया है जिसमें आज निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन रखा गया जिसमें विभिन्न बीमारियों का इलाज व बी पी शुगर कैंसर का विशेष रूप से उपचार के बाद निशुल्क दवा वितरण भी किया गया। यह शिविर शासन की योजना नरवा गरवा घुरवा और बाड़ी पर आधारित है, इसके साथ-साथ विभिन्न प्रकार की सामाजिक कुरीतियों को दूर करने हेतु यह शिविर लगाया गया है इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरपंच प्रतिनिधि श्री रामविलास सिंह के साथ स्वास्थ्य विभाग से डॉ मीना सोनी, दिनेश रजवाड़े, सच्चिदानंद कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, विकास कुशवाहा, भूपेंद्र सिंह, माया शर्मा ,गीतांजलि रजवाड़े, राजकुमारी, लवागो रजवाड़े , डिंपल पांडे ,के साथ पूरा स्वास्थ्य विभाग के अमले ने शिविर में अपनी स्वास्थ्य सेवा प्रदान किया।
कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र कुमार नायक कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा किया गया व कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा जिसमें मुख्य रूप से टिलेश्वर यादव, शत्रुघ्न तिवारी, सुरेश, पंकज रजक, चंद्रकांत रजवाड़े कृष्णा केसरी, कामेश्वर रजवाड़े, प्रमोद रजवाड़े, लल्लन देवांगन, विकास कुमार, हरीकृष्ण, कुनाल रजवाड़े, अश्वनी रजवाड़े, देवेंद्र रजवाड़े, उदय रजवाड़े ,नारेंद्र रजवाड़े, टिकेश्वर देवांगन, सनी रजवाड़े ,डोलेश्वर रजवाड़े ,नीलेश कुशवाहा, वीरेंद्र रजवाड़े, रामा सिंह ,रामलाल, मुंशी राम, आशीष कुमार ,भागवत प्रसाद, रूपेश कुमार, तिलेश्वर देवांगन, हिमांशु, प्रशांत, शिव शंकर, अशोक सिंह, रघुवीर ,टिकेश्वर रजवाड़े कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र नायक कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना बसदेई ने किया।
Leave A Comment