ब्रेकिंग न्यूज़

 जैविक खेती मिषन 2019-20 के अंतर्गत जिला स्तरीय जैविक किसान मेला का आयोजन

बेमेतरा : जैविक खेती मिशन 2019-20 के अंतर्गत कृषि विभाग के द्वारा जिला स्तरीय जैविक किसान मंेला एवं स्वायल हेल्थ कार्ड विषय पर कृषक प्रशिक्षण का आयोजन गत दिनो विकासखण्ड साजा के ग्राम मौहाभाठा में किया गया। जिसमें कृषि विज्ञान केन्द्र, के वैज्ञानिकों को जैविक खेती पर उद्बोधन हेतु आमंत्रित किया गया था। इस कार्यक्रम मे कलेक्टर् श्री शिव अनंत तायल श्री दिनेश वर्मा (जनपद अध्यक्ष) जनपद पंचायत, साजा  तथा सेवा सहकारी समिति मर्यादित, मौहाभाठा, साजा अध्यक्ष श्री हेमंत साहू उपस्थित थे।

 कृषि विज्ञान केन्द्र, के वैज्ञानिक डॉ. (श्रीमती) एकता ताम्रकार के द्वारा उद्बोधन में जैविक कीट नियंत्रण के बारे में जानकारी दी। फेरोमेन प्रपंच, एवं प्रकाश प्रपंच विधि द्वारा समन्वित कीट नियंत्रण की जानकारी दी। डाॅ. (श्रीमती) प्रज्ञा पाण्डेय ने उद्बोधन में हरी खाद के उत्पादन तथा उपयोग पर प्रकाश डाला साथ ही फसल चक्रण एवं ग्रीष्मकालीन खेत की जुताई करने की सलाह दी तथा उन्होंने कहा कि जैविक खेती के द्वारा ही भविष्य मंे वातावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सकता है। इसी विचार के साथ कृषि विज्ञान केन्द्र ने जैविक खेती पर बल दिया। कृषि विज्ञान केन्द्र, के स्टाॅल में जैविक मटर, पत्तागोभी के साथ ट्राईकोडर्मा, वेस्ट डी-कम्पोजर, प्रकाश प्रपंच आदि का प्रदर्शन किया गया। साथ ही मेले मंे उपस्थित कृषकों को कृषि पंचांग का निःशुल्क वितरण कृषि विज्ञान केन्द्र, बेमेतरा के द्वारा किया गया। विभिन्न प्रदर्शनी का निरिक्षण करते हुए कलेक्टर एवं अतिथियों द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र, द्वारा लगाये गये प्रदर्शनी का अवलोकन एवं सराहना किया।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook