ब्रेकिंग न्यूज़

जशपुरनगर : जिले में चर्मरोग निदान एवं उपचार अभियान शुरू
जशपुरनगर : राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत समुदाय में कुष्ठ रोग के संक्रमण को रोकने कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर में जिले में 17 फरवरी से 29 फरवरी तक चर्मरोग उपचार एवं निदान अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत् जिले में सम्भावित कुष्ठ रोग से पीड़ित व्यक्तियों की त्वरित पहचान मितानिन एवं पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा द्वार-द्वार पर दस्तक की जावेगी। चर्मरोग से प्रभवित व्यक्तियों की पहचान करने, प्रशिक्षित स्थानीय मितानिन एवं पुरूष कार्यकर्ता, पुरूष पर्यवेक्षक एवं एन.एम.ए काएक खोजी दल प्रति 1000 जनसंख्यक/200 घरों में बनाया गया है। प्रतिदिन ग्रामीण क्षेत्र में 15 से 20 घरों में तथा शहरी क्षेत्रो में 20 से 25 घरों में सर्वेक्षण कार्य खोजी दलों के द्वारा किया जा रहा है। खोजी दलों के द्वारा भेंट किए गये घरों के सभी सदस्यों की जांच कर उनकी सूची बनाएंगे।

 घर-घर खोज अभियान के  बाद ग्राम पंचायत स्तरीय चर्मरोग परीक्षण शिविर 18 फरवरी से 5 मार्च तक पुष्टिकरण शिविर का आयोजन किया जावेगा। इस पुष्टिकरण शिविर में चर्मरोग से संबंधित व्यक्तियों का परीक्षण कर उन मरीजों का सत्यापन किया जावेगा। कुष्ठ रोग की पुष्टि होने पर उसे उपचार प्रारंभ किया जावेगा। चर्मरोग निदान एवं उपचार अभियान खोजी दल के भंट के पहले, ग्राम में कोटवार से मुनादी, रिक्शा माईकिंग आदि के द्वारा प्रचार-प्रसार किया गया है। ग्राम प्रधान, सरपंच, पंच, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला स्व-सहायता समूह की बैठक आयोजित कर कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देने के साथ ही वातावरण कानिर्माण किया गया है।

शहरी क्षेत्र में चर्मरोग निदान एवं उपचार अभियान के अंतर्गत सर्वेक्षण कार्य जी.एन.एम टेªनिंग सेंटर की छात्राओं के द्वारा किया जा रहा है। शहरी क्षेत्र के सर्वे कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण के दौरान निर्देशित किया है कि द्वार-द्वार दस्तक देकर चर्मरोग से प्रभावित व्यक्तियों की पहचान करउनकी सूची जिला स्तर पर कुष्ठ शाखा में देंवे, ताकि उन मरीजों का पुष्टिकरण किया जा सके। 17 फरवरी 2020 को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला कुष्ठ अधिकारी ने जिले के व्यक्तियों से अपील की है कि चर्म रोग निदान एवं उपचार अभियान के सभी लोगों की जांच/परीक्षण करावें ताकि नए कुष्ठ रोगियों का यथा सम्भव बेहतर ईलाज हो सके।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook