ब्रेकिंग न्यूज़

 बलरामपुर : कलेक्टर ने ली गोठान से जुडे़ संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों की बैठक, गोठानों में पशुओं के चारा हेतु पर्याप्त पैरा संग्रहण करें: कलेक्टर

बलरामपुर : कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरूवा, घुरूवा एवं बाड़ी के तहत् प्रथम चरण में निर्मित 80 गोठानों में व्यवस्था हेतु नियुक्त अधिकारियों-कर्मचारियों की संयुक्त बैठक लेकर गोठानों में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा पर्याप्त मात्रा में पशुओं की चारा हेतु पैरा संग्रहण के निर्देश दिये। संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने प्रथम चरण में निर्मित सभी 80 गोठानों में पशुओं के चारा हेतु पैरा संग्रहण की स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर ने पशुओं लिए अगले एक वर्ष तक की चारा हेतु पैरा की व्यवस्था एक सप्ताह के अन्दर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को दिये। साथ ही उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण में जिले में 214 गोठानों पर कार्य किया जाएगा, जिसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। 

उन्होंने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से ग्राम पंचायत के सचिवों की मासिक बैठक के दौरान गोठान के सफल संचालन हेतु संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ आवश्यक सामंजस्य स्थापित करने को कहा। उन्होंने कहा कि हर गोठान में महिला समूह के माध्यम से ग्रामीण आजीविका का साधन जुटाना है, जिससे ग्रामीण महिलाओं को रोजगार मिल सके। कलेक्टर ने कहा कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़ा हुआ योजना है, अतः मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत् चल रहे सभी कार्यो की समीक्षा करने के निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर ने गोठान के नोडल अधिकारियों से चरवाहों के मानदेय का भुगतान के संबंध में जानकारी लेते हुए चरवाहों का मानदेय शीघ्र भुगतान करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। उन्होंने कृषि, पशु, मत्स्य पालन एवं उद्यानिकी से जुड़े सभी कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड से जोड़ने की बात कही। कलेक्टर ने पटवारियों से अपने-अपने क्षेत्र के कृषि उपज मंडी समिति से सम्पर्क कर पंजीकृत कृषकों का रिकार्ड तीन दिवस के अन्दर एकत्रित करने के निर्देश दिये, जिससे किसानों का क्रेडिट कार्ड बनाया जा सके। 

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरीष एस. ने बताया कि वर्तमान में संचालित प्रत्येक गोठान में एक वर्ष हेतु 70-70 ट्रैक्टर पैरा संग्रहण करना है, अतः सभी सचिव एवं पटवारी इस कार्य को प्राथमिकता से करें। उन्होंने कहा कि गोठानों को ग्रामीण आजीविका का केन्द्र बनाने हेतु समूह के माध्यम से गोठानों में जैविक खाद उत्पादन, मशरूम उत्पादन, मुर्गी एवं बतख पालन हेतु शेड निर्माण कराने की बात कही, साथ ही चारागाह एवं बाड़ी विकास कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश संबंधित विभाग को दिये। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने गोठान से संबंधित समस्याओं को विकासखण्ड स्तर पर ही निराकरण करने को कहा। उन्होंने कहा कि नरवा के विकास हेतु प्रत्येक विकासखण्ड में 10-10 नालों का सुधार कार्य कार्य होना है। उन्होंने नाला सुधार कार्य से होने वाले फायदे को ग्रामीणों को देने को कहा। बैठक में अपर कलेक्टर श्री विजय कुमार कुजूर, सर्व अनुविभागीय अधिकारी, सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, उद्यानिकी, कृषि, पशु, मत्स्य पालन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, पंचायत सचिव, पटवारी तथा गोठान से जुड़े कर्मचारी सहित राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook