जिले में अब तक 413.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
बलरामपुर : भू-अभिलेख कार्यालय बलरामपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 01 जून 2020 से अब तक 413.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। 21 जुलाई 2020 को रामानुजगंज तहसील में 3.0 मि.मी. राजपुर 38.1 मि.मी. शंकरगढ़ में 17.0 मि.मी. एवं वाड्रफनगर में 15.4 मि.मी वर्षा दर्ज हुई है। इस प्रकार बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में प्रतिवेदित तिथि को कुल 73.5 मि.मी. वर्षा हुई है।
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 01 जून से अब तक बलरामपुर तहसील में 295.4 मि.मी., कुसमी तहसील में 372.0 मि.मी., शंकरगढ़ तहसील में 296.8 मि.मी., रामानुजगंज तहसील में 507.0 मि.मी., राजपुर में तहसील में 334.2 मि.मी. एवं वाड्रफनगर तहसील में 674.4 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
Leave A Comment