धान खरीदी को लेकर BJP का प्रर्दशन आज !
रायपुर। सरकार वादा निभाओ धान खरीदी को लेकर भाजपा अब अपने कार्यकर्ताओ को जगाने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। रविवार को रायपुर में बीजेपी सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक प्रदर्शन करने वाली है इस प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सहित तमाम बीजेपी के सांसद और विधायक शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि सांसद और विधायक अपने - अपने क्षेत्रों में प्रदर्शन करेंगे। बता दें कि बीजेपी धान खरीदी को लेकर लगातार सरकार पर हमलावर है। बीजेपी का आरोप है कि सरकार ने किसानों को धोखा दिया है। सरकार अपने वादे पूरे नहीं कर रही है।
उधर प्रदेश में आज से धान खरीदी शुरू होगी। इसक लेकर सरकार ने तैयारी कर ली है। इसके लिए 2048 केन्द्र बनाए गए हैं। बताया जा रहा है कि इस साल 54 नए केंद्र बनाए गए हैं। जबकि 48 मंडियों एवं 76 उपमंडियों के प्रांगण का उपयोग भी खरीदी के लिए किया जाएगा। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने धान खरीदी के लिए सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।
Leave A Comment