ब्रेकिंग न्यूज़

 बलरामपुर : जिले में अब तक 313.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

बलरामपुर 09 जुलाई : भू-अभिलेख कार्यालय बलरामपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 01 जून 2020 से अब तक 313.8 मि.ली. औसत वर्षा दर्ज की गई है। 9 जुलाई 2020 को बलरामपुर तहसील में 4.8 मि.मी. रामानुजगंज में 7.0 मि.मी. एवं शंकरगढ़ में 5.4 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। इस प्रकार बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में प्रतिवेदित तिथि को कुल 17.0 मि.मी. वर्षा हुई है।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 01 जून से अब तक बलरामपुर तहसील में 218.2 मि.मी., कुसमी तहसील में 291 मि.मी., शंकरगढ़ तहसील में 233.8 मि.मी., रामानुजगंज तहसील में 374.8 मि.मी., राजपुर में तहसील में 265.6 मि.मी. एवं वाड्रफनगर तहसील में 374.8 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook