महासमुंद : आर. बी. सी. 6-4 के तहत आठ लाख रूपए स्वीकृत
महासमुंद 04 जुलाई : कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर मृतक व्यक्तियों के परिवारजनों के लिए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इनमें सरायपाली विकासखंड के ग्राम पैकिन निवासी श्री तीतोष कुमार की मृत्यु 19 अगस्त 2018 को आकाशीय बिजली के गिरने से होने पर उनकी पत्नि श्रीमती गीता कुमार को एवं महासमुंद विकासखण्ड के मौहारी भाठा निवासी श्री एकलव्य साहू की मृत्यु 30 अक्टूबर 2019 को पानी में डूबने से होने पर उनके पिता श्री नीलकण्ठ साहू को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हंै।
Leave A Comment