ब्रेकिंग न्यूज़

 सशक्त और प्रभावी आंतरिक शिकायत निवारण प्रणाली सुनिष्चित करने के निर्देष

बेमेतरा : मुख्यमंत्री की मंशानुरुप प्रदेश के सभी कार्यालयों मे नागरिक केन्द्रित प्रशासन की संस्कृति व्यवहार में विकसित होनी चाहिए। इसके लिए शासन के प्रत्येक संगठन मे एक सशक्त और प्रभावी आंतरिक शिकायत निवारण प्रणाली की महती आवश्यकता है। जो नागरिक सेवाओं की आपुर्ति मे विलंब, लापरवाही और गैर-जवाबदेही से उठने वाली शिकायतों का यथेष्ट निराकरण कर सके।  साथ ही शिकायत निवारण प्रणाली को सरल, तत्काल, उत्तरदेय और प्रभावी भी होना चाहिए। कलेक्टर शिव अनंत तायल ने जिले के सभी विभाग प्रमुखों को पत्र जारी कर कहा है कि ऐसी अपनाई जाने वाली प्रणाली मे, इस बात पर विशेष जोर दिया जाना चाहिए कि राज्य के कम शिक्षित और ग्रामों मे रहने वाली जनता तक सेवा सुपुर्दगी की आपूर्ति मे उठने वाली शिकायतों को गंभीरता से लिया जाय। सिर्फ कत्प्यूटरीकृत प्रणाली के भरोसे ही इस विषय को न छोड़ा जाय। आॅनलाईन सेवाओं और लोकसेवा गारंटी अधिनियम की सेवाओं मे भी शिकायती लोक अर्जियों का प्राप्त होना, इस बात का परिचायक हैं कि शिकायत निवारण मे व्यवस्था सुधर को भी ध्यान मे रखने की आवश्यकता है।

उक्त संबंध मे मुख्य सचिव छ.ग.शासन द्वारा संदर्भित परिपत्र के माध्यम से निर्देश प्रसारित किये गए है, जिसकी प्रति संलग्न है। कार्ययोजना तैयार करते हुए संदर्भित निर्देशानुसार कार्यवाही सुनिश्चित किया की जावें। संदर्भित निर्देशों की अवहेलना पर कोई कार्यवाही नही करने की स्थ्तिि मे संबंधित कार्यालय प्रमुख को सीधे जिम्मेदार माना जावेगा।    

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook