महासमुंद : अब तक 412.6 मि.मी. की औसत बारिश दर्ज
महासमुंद 01 जुलाई : महासमुंद जिले में अब तक 412.6 मि.मी. औसत बारिश दर्ज की गई है। भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में आज 01 जुलाई 2020 को 17.9 मिमी की औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले के पाॅचों तहसीलवार वर्षा में महासमुंद तहसील में 0.0 मि.मी., पिथौरा तहसील में 21.2 मि.मी., बागबाहरा तहसील में 21.3 मि.मी., सरायपाली तहसील में 7.2 मि.मी एवं बसना तहसील में 40.0 मि.मी. बारिश दर्ज की गई है।
Leave A Comment