कलेक्टर ने किया एस.एल.आर.एम. सेन्टर का निरीक्षण
बेमेतरा : कलेक्टर श्री शिव अनंत तायल ने आज नगरपालिका बेमेतरा के ठोस एवं अपशिष्ट कचड़ा प्रबंधन (एस.एल.आर.एम.) सेन्टर का भी निरीक्षण किया। उन्होने महिला रिक्शा सफाई कामगारों से आत्मीय बातचीत की। कलेक्टर ने पिकरी वार्ड स्थित तालाब किनारे बन रही चैपाटी का अवलोकन किया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमति ज्योति सिंह तथा सी.एम.ओ. श्री होरी सिंह ठाकुर उपस्थित थे।

Leave A Comment