ब्रेकिंग न्यूज़

 कोरबा जिले में बाढ़ संभावित क्षेत्रों की पहचान हुई, बचाव और राहत के लिए बना कंट्रोल रूम
जल भराव की स्थिति में फोन नंबर 07759-228548 पर दी जा सकेगी सूचना
नगरीय क्षेत्र और तहसील क्षेत्र के लिए भी अलग-अलग बने कंट्रोल रूम

कोरबा : पिछले दिनों से लगातार हो रही बारिश को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल के निर्देश पर कोरबा जिले में बाढ़ और अति जल भराव की स्थिति से निपटने के लिए बचाव और राहत के सभी इंतजाम पूरे कर लिये गये हैं। कलेक्टर के निर्देश पर जिले में राजस्व और नगरीय निकाय अमले ने सर्वे कर बाढ़ से प्रभावित होने वाले संभावित क्षेत्रों की पहचान की गई है। कोरबा तहसील के तहत मुख्यतः हसदेव नदी और उसके साथ ढेंगूरनाला, बेलगिरी नाला, सीतामणी नाला तथा मानिकपुर नाले में अधिक जल भराव की स्थिति पर आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति बन सकती है। इसी प्रकार कटधोरा तहसील में हसदेव, तान एवं अहिरन नदी के जल स्तर में सामान्य से अधिक बढ़ोत्तरी होने पर बाढ़ की संभावना बन सकती है। कोरबा तहसील में हसदेव बैराज दर्री एवं कटघोरा तहसील में बांगो बांध माचाडोली से पानी छोड़ने पर आसपास के गांवों में बाढ़़ की स्थिति की आशंका हो सकती है।
 
      जिले में हसदेव बराज से बाढ़ प्रभावित संभावित क्षेत्रों में चारापारा, बलरामपुर, भलपहरी, जोगीपाली, कोहड़िया, राताखार, गेवराघाट, इमलीडूग्गू, खैरभवना, कुदुरमाल, बरीडीह, मोहरा, चिचोली, कटबितला, झिंका एवं डिठोली आते हैं। मिनीमाता बांगों बांध से बाढ़ प्रभावित संभावित गांवों में बांगों, छिनमेर, चिर्रा, पोड़ी, कोडा, हथमार, सिरकीकला, मछली बांट (तिलाईडांड), झोरा, कोहड़िया, धनगांव, नरबदा एवं जैलगांव शामिल हैं। नगर निगम कोरबा अंतर्गत बाढ़ प्रभावित संभावित क्षेत्रों में सीतामणी मोहल्ला, डीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के आसपास का एरिया मिशनपारा, रामसागर पारा, मोतीसागर पारा, रानीरोड बस्ती, कुम्हारपारा, लालघाट, चेकपोस्ट, कैलाशनगर, शांति नगर, जोगियाडेरा, अयोध्यापुरी, इमलीडुग्गू, जेलबस्ती, डाडपारा, नगोईखार, गेरवाघाट, सुमेधा, कटाईनार, रेल्वेदफाई, पे्रमनगर, भैरोताल एवं घुड़देवा आते हैं।
 
      जिला, तहसील स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित- कोरबा जिले में बाढ़ की किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए जिला स्तर से लेकर तहसील स्तर तक नियंत्रण कक्ष स्थापित किये गये हैं। जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष की प्रभारी डिप्टी कलेक्टर श्री अजय उरांव मनोनीत किये गये हैं। जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07759-228548 है। इसके साथ ही तहसील स्तर पर भी नियंत्रण कक्ष स्थापित किये गये हैं। कोरबा तहसील के नियंत्रण कक्ष प्रभारी तहसीलदार श्री सुरेश कुमार साहू हैं। कोरबा तहसील के नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07759-224988 है। करतला तहसील के नियंत्रण कक्ष के प्रभारी तहसीलदार श्री सोनित मेरिया हैं तथा इसका दूरभाष क्रमांक 07759-279757 है। कटघोरा तहसील के नियंत्रण कक्ष के प्रभारी तहसीलदार श्री रोहित कुमार सिंह और कार्यालय दूरभाष क्रमांक 07815-250600 है। पाली नियंत्रण कक्ष के प्रभारी तहसीलदार श्री विश्वास राव मस्के हैं और कार्यालय का दूरभाष क्रमांक 07816-232007 है। पोड़ीउपरोड़ा तहसील के नियंत्रण कक्ष प्रभारी नायब तहसीलदार श्री डी.आर.धु्रव हैं और इनके कार्यालय का दूरभाष क्रमांक 07810-287292 है। संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र के लिए बाढ़ नियंत्रण कक्ष के प्रभारी श्री ग्यास अहमद कार्यपालन अभियंता होंगे। जिनका मोबाइल नंबर 7773007188 है। नगर निगम कार्यालय में बने कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07759-226672 है। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम में 15 अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी चरणबद्ध तरीके से राउंड द क्लाक लगाई गई है। साप्ताहिक अवकाश रविवार को भी अपने ड्यूटी समय पर यह अधिकारी-कर्मचारी कंट्रोल रूम में मौजूद रहेंगे।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook