ब्रेकिंग न्यूज़

 बलरामपुर : कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक ने चाय बागान के लिए विभिन्न क्षेत्रों का किया भ्रमण
बलरामपुर 20 जून : उत्तरी छत्तीसगढ़ में शेष छत्तीसगढ़ की तुलना में अधिक ठंडी पड़ती है। पाट प्रदेश का भाग होने के कारण जिले में ठण्ड के मौसम तापमान में काफी गिरावट आती है। निकटवर्ती जिले के पाट प्रदेश के भाग में चाय की उत्पादकता को देखते हुए यहां भी चाय के उत्पादन की संभावनाएं देखी जा रही है। कलेक्टर श्री श्याम धावड़े तथा पुलिस अधीक्षक श्री टी.आर. कोसिमा ने चाय बागान के लिए कुछ क्षेत्रों का भ्रमण किया। कुसमी विकसखंड ग्राम घुटराडीह में राजस्व विभाग के आरक्षित भूमियों का अवलोकन किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से चर्चा कर मौसम की अनुकूलता तथा पानी की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में ठंडी को देखते हुए चाय खेती हो सकती है, इस दिशा में कार्य करने के लिए सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है। चाय बागान के लिए बड़ी भूमि की आवश्यकता होती है, इसलिए भूमि का अवलोकन किया जा रहा है।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook