पुलिस अधीक्षक सूरजपुर द्वारा सखी वन स्टॉप सेण्टर का किया गया निरीक्षण
TNIS सुभाष गुप्ता
सूरजपुर : पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश कुकरेजा ने आज महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित सखी वन स्टॉप सेण्टर का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक के द्वारा केन्द्र में पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई। केन्द्र प्रशासक के द्वारा बताया गया कि निरीक्षण दिनंाक को केन्द्र में 2 महिलाएं आश्रय गृह हैं उक्त दोनों पीड़िता घरेलू हिंसा से संबंधित हैं जिनमें कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। निरीक्षण दिन तक कुल 942 प्रकरण प्राप्त हुए हैं जिसमें से 926 प्रकरण हल किये जा चुके हैं, तथा 330 महिलाओं को आश्रय सुविधा प्रदान की गई है।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री कुकरेजा ने बताया कि सखी सेण्टर केन्द्र एवं राज्य सरकार की ऐसी संयुक्त योजना है जिसमें महिलाओं को एक ही छत के नीचे सभी प्रकार की आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। ऐसी पीड़ित महिलाएं जिनके पास भोजन व आवास की कोई व्यवस्था ना हो उनको अस्थाई रूप से 5 दिनों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं केन्द्र के माध्यम से उपलब्ध कराई जाती हैं। केन्द्र के माध्यम से पीड़ित महिलाओं को संभवतः सभी प्रकार की कानूनी प्रक्रिया की जानकारी दी जाती हैं तथा उनका सहयोग किया जाता है। इस समय पुलिस अधीक्षक के साथ जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर भी मौजुद रहें उनके द्वारा बताया गया कि सखी वन स्टाॅप सेण्टर और पुलिस की संयुक्त टीम को साथ मिलकर जिलें में महिला उत्थान के लिए काम करने की आवश्यकता है। महिलाओं के शोषण पर अंकुश लगाना सबका दायित्व है।
Leave A Comment