जशपुरनगर : कलेक्टर ने ग्राम पंचायतों में आगामी 19 जून को रोकाछेका की व्यवस्था करने के निर्देश दिए
रोकाछेका के तहत् धान की फसल को चराई से बचाने के लिए मवेशियों को खुले में चरने से रोका जाएगा
जशपुरनगर 16 जून : कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने सभी जनपद पंचायत के अधिकारियों को आगामी 19 जून को गौठानों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के दिशा निर्देश दिए गए है। धान की फसल को चराई से बचाने के लिए मवेशियों का खुले में चरना प्रतिबंधित किया जाना आवश्यक है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ग्राम पंचायतों में रोकाछेका की गई है। यह व्यवस्था करने से अन्य फसल लिए जाने की संभावना बढ़ जाती हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में पंच, सरपंच, जनप्रतिनिधि, ग्राम के गणमान्य नागरिक, ग्रामवासी और चरवाहे मिलकर आगामी 19 जून को ग्रामों में रोकाछेका की व्यवस्था किया जाना है। इससे गौठानों का भी उपयोग सुनिश्चित होगा। उन्होंने संबंधित ग्राम पंचायतों के अधिकारियों को रोकाछेका बनाकर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
Leave A Comment