धान खरीदी अवधि में सीमावर्ती राज्यों से अवैध धान की आमद रोकने प्रशासन सतर्क - चेक पोस्टों पर सख्त निगरानी
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
सूरजपुर : सचिव, छत्तीसगढ़ शासन खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के समय सीमावर्ती राज्यों से अवैध धान की आमद को रोकने हेतु प्रशासन द्वारा कड़े कदम उठाए गए हैं।राज्य शासन द्वारा जिले के किसानों से जिले में उत्पादित धान का ही समर्थन मूल्य पर उपार्जन किया जाता है। लेकिन सीमावर्ती राज्यों से कुछ अवांछित व्यक्तियों द्वारा धान लाकर जिले के उपार्जन केंद्रों में पंजीकृत किसानों के नाम पर बेचने के प्रयास की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने धान खरीदी व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए सख्त निगरानी व्यवस्था लागू की है।
कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देशानुसार जिले की सीमाओं पर चेक पोस्टों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ये टीमें खरीफ विपणन अवधि में सीमावर्ती राज्यों से आने वाले वाहनों की नियमित जांच करेंगी। जांच के दौरान यदि किसी वाहन में धान पाया जाता है तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी तथा संबंधित तहसील स्तरीय निगरानी दल, थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी को सूचित किया जाएगा।
इस क्रम में ग्राम नवाटोला में वन विभाग द्वारा चेक पोस्ट स्थापित किया गया है। इसके अलावा चौपता पुल, ग्राम विशालपुर (तहसील ओड़गी) के पास तथा ग्राम रेवटी (तहसील प्रतापपुर) में भी चेक पोस्ट बनाए गए हैं। इन सभी चेक पोस्टों के लिए नोडल एवं प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जो निगरानी व्यवस्था का संचालन करेंगे।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले की सीमाओं पर सख्त निगरानी रखी जाएगी ताकि कोई भी बाहरी व्यक्ति या व्यापारी अन्य राज्यों से धान लाकर यहां खफा न कर सके।

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)



.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
Leave A Comment