कोरिया : कलेक्टर द्वारा जिला स्तरीय सतर्कता एवं मानीटरिंग समिति का पुर्नगठन
कोरिया : जिला स्तरीय सतर्कता एवं मानीटरिंग समिति में पंचायत आम निर्वाचन-2020 के उपरांत सदस्यों के पद रिक्त हो जाने के फलस्वरूप कलेक्टर श्री सत्य नारायण राठौर द्वारा जिला स्तरीय समिति का पुर्नगठन किया गया है। इस समित के पदेन अध्यक्ष कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी तथा पदेन सचिव सहायक आयुक्तश, आदिवासी विकास रहेंगे।
समिति के पदेन सदस्यों में पुलिस अधीक्षक, सदस्य, लोक सभा सदस्य के रूप में सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, लोकसभा क्षेत्र कोरबा तथा विधान सभा सदस्य के रूप में विधान सभा क्षेत्र भरतपुर-सोनहत के विधायक श्री गुलाब कमरो, विधानसभा क्षेत्र मनेन्द्रगढ़ के विधायक डॉ विनय जायसवाल एवं विधानसभा क्षेत्र बैकुण्ठपुर की विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव शामिल हैं। अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग से संबंधित राजपत्रित अधिकारियों में समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री श्याम सुन्दर रैदास, उच्च.मा.वि. विशुनपुर के प्राचार्य श्री जे.एल. रात्रे, एवं उच्च.मा.वि. खरबत के प्राचार्य श्री आर.पी.पैंकरा सदस्य के रूप में शामिल किये गये हैं।.
अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग से संबंधित अशासकीय सदस्यों में जिला पंचायत के सदस्य श्रीमती ऊषा सिंह करयाम, श्रीमती सुनीता देवी कुर्रे, श्रीमती फूलमती सिंह, तथा श्री दृगपाल सिंह उईके शामिल हैं।
अनुसूचित जाति एवं जनजाति से भिन्न वर्ग के अशासकीय सदस्यों में नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर के अध्यक्ष श्री अशोक जायसवाल, अधिवक्ता श्री बी.एल. कश्यप, एवं पत्रकार श्री दिनेश बड़ेरिया शामिल हैं। इस जिला स्तरीय सतर्कता एवं मानीटरिंग समिति द्वारा अनुसूचित जाति, जनजाति(अत्याचार निवारण) अधिनियम-1989, नियम-1995 एवं संशोधित नियम-2014 में दिये गये प्रावधानानुसार कार्यों का संपादन किया जायेगा।
Leave A Comment