प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 04 लाख की राशि स्वीकृत
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
जशपुरनगर : कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। बगीचा तहसील अंतर्गत ग्राम ढोढर अंबा, निवासी स्व. रतनी बाई का कुआं के पानी में डूबने से 05 सितम्बर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पति सुखनाथ राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Leave A Comment