समारोह पूर्वक उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस - सांसद श्री विजय बघेल ने ध्वजारोहण कर, परेड की ली सलामी
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
सराहनीय कार्य के लिए अधिकारी कर्मचारियों को किया गया सम्मानित
शहीदों के परिजनों का किया गया सम्मान
सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखी देश भक्ति की अप्रतिम झलक
बेमेतरा : स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह जिले में समारोह पूर्वक उत्साह के साथ गरिमामय पूर्वक मनाया गया। दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल ने जिला मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक बेसिक स्कूल मैदान बेमेतरा में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर, परेड की सलामी ली। ध्वजारोहण पश्चात गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णू देव साय का जनता के नाम दिए गए संदेश का वाचन किया। उन्होंने उल्लास और उमंग के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े।
मुख्य अतिथि श्री बघेल ने ध्वजारोहण पश्चात समारोह में परेड का निरीक्षण किया। परेड द्वारा हर्ष फायर कर राष्ट्रपति की जयकारा किया गया। परेड द्वारा तिरंगे झंडे को सलामी दी गई। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशंसनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया एवं शुभकामनाएं दी गई। मुख्य अतिथि श्री बघेल ने शहीद जवानों मिशा बंदियों के परिवारजनों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री रणवीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू उपस्थित थे।
स्वतंत्रता दिवस समारोह परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक श्री प्रवीण कुमार खालको ने किया। परेड में, जिला पुलिस बल पुरूष, जिला पुलिस बल महिला, एनसीसी पुरूष, एनसीसी महिला, स्काउट गाईड, रेड क्रॉस शामिल हुए। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से सराबोर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। जिसे उपस्थित जनप्रतिनिधियों, नागरिकगणों ने खूब सराहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान के लिए प्रधानमंत्री श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बहेरा कुसमी को पुरुस्कृत किया गया। द्वितीय स्थान के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय बेमेतरा को एवं तृतीय स्थान के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बेमेतरा को पुरस्कृत किया गया। सांत्वना पुरस्कार प्रधानमंत्री श्री स्वामी आत्मानंद हिंदी मध्य विद्यालय बेमेतरा को पुरस्कृत किया गया।
इसी प्रकार परेड में सीनियर डिवीजन में प्रथम स्थान के लिए जिला पुलिस बल प्लाटुन नं. 01 को दिया गया, द्वितीय स्थान के लिए नगर सेना पलाटुन नं. 02 का दिया गया, को इसी प्रकार तृतीय स्थान के लिए जिला पुलिस बल प्लाटुन नं. 02 किया गया। जूनियर डिवीजन में प्रथम स्थान शास. बालक उ.मा.वि. बेमेतरा एन.सी.सी. (प्लाटुन नं. 04) को पुरस्कृत किया गया, एलंस सैनिक स्कूल बीजाभाट सैनिक (प्लाटुन नं. 05) को द्वितीय स्थान पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर बेमेतरा विधायक दिपेश साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय साहू,मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती प्रेमलता मंडावी, अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेई, सर्व एसडीएम, पूर्व विधायक अवधेश चंदेल, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, एवं जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी, सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।
Leave A Comment