ब्रेकिंग न्यूज़

विधायक श्रीमती साय और कलेक्टर ने कोतबा में बनने वाले सीएचसी और हार्टिकल्चर कॉलेज के लिए प्रस्तावित स्थलों का किया अवलोकन

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा

4.37 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 50 बिस्तरों की होगी सुविधा

जशपुरनगर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर राज्य के दूरस्थ अंचलों में स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं के समुचित विस्तार पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में विधायक श्रीमती गोमती साय एवं कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने बुधवार को कोतबा में बनने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और हार्टिकल्चर कॉलेज के लिए प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कोतबा में लगभग 4.37 करोड़ रुपए की लागत से 50 बिस्तरों वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा। इसके लिए विधायक श्रीमती साय और कलेक्टर श्री व्यास ने मंडी प्रांगण के समीप स्थित भूमि का अवलोकन किया। यह स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के ग्रामीणों को सुलभ और सशक्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा। इसके साथ ही उन्होंने हार्टिकल्चर कॉलेज के लिए भूमि चयन हेतु प्रस्तावित स्थल ग्राम काजूबाड़ी, ग्राम पंचायत फ़रसाटोली, गोलियागढ़, टेंगरा एवं ग्राम भेलवागोड़ा एवं अन्य स्थलों का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम श्री ऋतु राज सिंह बिसेन, हॉर्टिकल्चर कॉलेज के डीन श्री अरविंद साय सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook