ब्रेकिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर 7.39 करोड़ की लागत के दो सड़क निर्माण की मिली स्वीकृति

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा

झमकी से खमगड़ा पहुंच मार्ग व कछार से चौराआमा सड़क मार्ग का होगा निर्माण

जशपुरनगर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जिले के विकास के लिए अधोसंरचना कार्य को मजबूती दी जा रही है। सड़क, पुल-पुलिया निर्माण कार्यों की लगातार मिल रही मंजूरी और तेजी से हो रही इसके क्रियान्यवन ने जिले के विकास को गति दी है। जिससे दूरस्थ गांव भी शहर से जुड़ रहे हैं। इससे न केवल आवागमन शुलभ हुआ है, बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी नई दिशा मिली है। शासकीय योजनाओं की पहुंच आसान हुई है। पर्यटन को भी बढ़ावा मिला है। साथ ही रोजगार के नवीन अवसरों का भी सृजन हुआ है।

मुख्यमंत्री की पहल पर लोक निर्माण विभाग द्वारा 7 करोड़ 39 लाख 11 हजार रूपए की लागत के दो सड़क निर्माण कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। जिनमें 4 करोड़ 61 लाख 27 हजार रूपए की लागत के ग्राम पंचायत झिमकी से खमगड़ा पहुंच मार्ग लंबाई 4.20 किमी पुल-पुलिया सहित और 2 करोड़ 77 लाख 84 हजार रूपए लागत के ग्राम पंचायत कछार से चौराआमा तक लंबाई 2.80 का निर्माण कार्य शामिल है। 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook