जशपुरनगर : विधायक एवं कलेक्टर ने गड़ाकटा के प्रोजेक्ट का अवलोकन किया
कुनकुरी में जल संसाधन विभाग पहुंचकर उन्होंने वर्षामापी यंत्र से वर्षा की जानकारी ली
जशपुरनगर 06 जून : कुनकुरी विधायक यू.डी.मिंज एवं कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने 5 जून को कुनकुरी विकासखंड के ग्राम पंचायत गड़ाकटा में एफआरए के प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया और अधिकारियों से इस संबंध में जानकारी ली। लगभग 20 एकड़ में यह प्राजेक्ट कार्य चल रहा है। जहां फिनिसिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है। कलेक्टर ने वनमण्डलाधिकारी श्री कृष्ण जाधव और जिला पंचायत सीईओ को प्रोजेक्ट की जानकारी देने के निर्देश दिए हैं ताकि कार्य योजनाबनाकर कार्य पूर्ण किया जा सके। कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग के वर्षामापी यंत्र का भी अवलोकन किया। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गत वर्ष 5 जून 2019 को 16.02 मिमी वर्षा तक हुई थी। वर्तमान में गत वर्ष की अपेक्षा जिले में 05 जून 2020 की स्थिति में 46 मिमी वर्षा दर्ज की है। जो कि गत वर्ष की अपेक्षा अधिक वर्षा को दर्शा रही है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री शंकरलाल बघेल, वनमण्डलाधिकारी श्री कृष्ण जाधव, जिला पंचायत के सीईओ श्री के.एस.मण्डावी, कुनकुरी एसडीएम रवि राही एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।


Leave A Comment