ब्रेकिंग न्यूज़

जशपुरनगर : क्वारेंटाईन सेंटर में 4049 श्रमिकों को रखा गया है पुरूष 3394 एवं 655 महिलाएं शामिल है

 

जशपुरनगर 05 जून : कलेक्टर श्री महादेव कावरे के निर्देशन में जषपुर जिले में विभिन्न विकासखंडों में लगभग 699 क्वारेंटाईन सेंटर बनाया गया है। क्वारेंटाईन सेंटर में लगभग 4049 श्रमिकों, मजदूरों यात्रियों को रखा गया है। जिसमें पुरूषों की संख्या 3394 एवं 655 महिलाएं शामिल है। इनमें जशपुर विकासखंड के 58 क्वारेंटाईन सेंटर में 441 लोगों को रखा गया हैं। इसी प्रकार मनोरा के 57 क्वारेंटाईन सेंटर में 278 लोगों को, दुलदुला विकासखंड के 90 क्वारेंटाईन सेंटर में 449 लोगों को, कुनकुरी विकासखंड के 153 क्वांरेंटाईन सेंटर में 482 लोगों को, फरसाबहार विकासखंड के 55 क्वारेंटाईन सेंटर में 1095 लोगों को कासंाबेल विकासखंड के 55 क्वारेंटाईन सेंटर में 440 लोगों को, पत्थलगांव विकासखंड के 128 क्वारेंटाईन सेंटर में 443 लोगों को एवं बगीचा विकासखंड के 103 क्वारेंटाईन सेंटर में 421 लोगों को रखा गया है।

कलेक्टर श्री कावरे के निर्देश पर एसडीएम, जनपद सीईओ और नगरीय निकाय के अधिकारियों द्वारा क्वारेंटाईन सेंटर में पानी, बिजली, शौचालय, भोजन के साथ बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही उनका स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्क्रीनिंग कराई जा रही है। इसके बाद 14 दिनों के क्वारेंटाईन अवधि में उन्हें रखा जा रहा है। इस दौरान मेडिकल टीम के द्वारा उनकी सतत् निगरानी की जा रही है।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook