ब्रेकिंग न्यूज़

महतारी वंदन योजना से महिलाएं परिवार में सुदृढ़ कर रही अपनी भूमिका

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा

श्रीमती गीता ने मक्का की खेती में उपयोग की योजना की राशि
 
बलरामपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई महतारी वंदन योजना ने महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। विकासखण्ड बलरामपुर के ग्राम सुर्रा के श्रीमती गीता देवी, जिन्होंने महतारी वंदन योजना से मिलने वाली सहायता राशि का उपयोग मक्के की खेती करने में की है। श्रीमती गीता बताती हैं कि उनके पति एक छोटे कृषक हैं और मक्के की खेती करने के लिए उनके पास पैसे की कमी हो रही थी तभी श्रीमती गीता ने महतारी वंदन योजना से मिली राशि से अपने पति के काम में सहयोग दिया।
 
महतारी वंदन योजना की राशि मक्का बीज, खाद तथा खेत जुताई करने में काम आई। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत 10 माह से मिली राशि को उन्होंने जमा किया था। श्रीमती गीता ने कहा कि जब मक्के की फसल तैयार होगी और उसे बेचने से अधिक आय प्राप्त होगी। वे कहती हैं कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सरकार के द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गई महतारी वंदन योजना बहुत ही अच्छी योजना है। श्रीमती गीता ने शुरू की गई इस योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook