ब्रेकिंग न्यूज़

खूबसूरती सिंह ने समिति में 102.40 क्विंटल धान का किया विक्रय

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा

मुख्यमंत्री की पहल से किसानों को धान उपार्जन केंद्र में मिल रही सुविधाओं की कृषक ने की तारीफ
 
सूरजपुर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना के अंतर्गत जिले के धान खरीदी केन्द्रों में सुगमतापूर्वक धान खरीदी हेतु चाक-चौबंद व्यवस्था की सूरजपुर जिले के किसानों ने सराहना की है। जिले के किसानों ने धान खरीदी केन्द्रों में शासन द्वारा की गई जरूरी व्यवस्था के अलावा 3100 रुपये की दर पर प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी के निर्णय को अत्यंत दूरदर्शी व किसान हितैषी बताया है। छत्तीसगढ़ सरकार के इस निर्णय की सराहना करते हुए जिले के ग्राम करवा के किसान खूबसूरती सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री साय द्वारा 3100 रुपये की दर पर धान खरीदी का निर्णय लेकर कृषको के श्रम को सम्मानित करने का अभिनव कार्य किया गया है।
 
उनके द्वारा समिति में 102.40 क्विंटल धान विक्रय किया गया हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम किसान काफी मेहनत कर फसल उगाते है  जिसे कटाई और मिंजाई के पश्चात विक्रय हेतु धान खरीदी केन्द्र लाते हैं। धान खरीदी केंद्र में इस बार की गई व्यवस्था से हम किसानों को काफी खुशी हुई है। धान खरीदी केन्द्र लटोरी में अपने धान की बिक्री करने के पश्चात् व्यवस्था की सराहना करते हुए कृषक बंधु ने खुशी-खुशी बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल से किसानों को धान विक्रय करने में काफी सहूलियत मिली है।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook