ब्रेकिंग न्यूज़

 मुख्यमंत्री अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में हुए शामिल

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा

 

हास्य कवियों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का जीता दिल

मुख्यमंत्री ने उपमुख्यमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी
 
Open photo

बिलासपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज शाम बिलासपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में पहुंचे और जमकर ठहाके लगाए। मुख्यमंत्री ने देश के अन्य प्रांतों से पहुंचे कवियों का स्वागत और अभिनंदन किया। हास्य कवि सम्मेलन में देश के प्रख्यात कवि श्री हरिओम पवार, श्री दिनेश बावरा, श्री शंभू शिखर, सुश्री अनामिका अंबर सहित अन्य कवियों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सह अतिथियों ने उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। 
 
Open photo
 
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि उपमुख्यमंत्री के रूप में सरकार चलाने में उनका हमेशा सहयोग मिलता है। छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा में वे सदैव सक्रिय रहते है। मुख्यमंत्री ने श्री साव के प्रारंभिक जीवन से लेकर उनकी राजनीतिक संघर्ष यात्रा पर अपनी बात रखी। उन्होंने श्री साव के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। 
 
Open photo

कार्यक्रम में केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री श्री तोखन साहू, श्री किरण सिंह देव, बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक श्री धरम लाल कौशिक, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, श्री अनुज शर्मा, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री अवनीश शरण, एसपी श्री रजनेश सिंह मौजूद थे। गौरतलब है उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव के जन्मदिन के पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया था।
 
Open photo

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook