ब्रेकिंग न्यूज़

दुर्ग :  भाटागांव में 20 एकड़ में मुनगा का प्लांटेशन, कुरमीगुंडा में 15 एकड़ में नींबू रोपे जाएंगे

- कलेक्टर ने किया पाटन ब्लाक का दौरा, नगर पंचायत पाटन में एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रस्तावित प्रोजेक्ट का किया निरीक्षण
- बड़े पैमाने पर पौधरोपण एवं हरियाली के दायरे के विस्तार की मुख्यमंत्री की पहल पर किया जा रहा कार्य

दुर्ग 2 जून : पाटन ब्लाॅक के गांव भाटागांव में 20 एकड़ जमीन में मुनगा का प्लांटेशन किया जाएगा। कुरमीगुंडा में 15 एकड़ में नींबू के पौधे रोपे जाएंगे। आज अपने पाटन दौरे में कलेक्टर डाक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने इन प्रस्तावित क्षेत्रों का दौरा किया। भाटागांव में मुनगा प्लांटेशन का कार्य उद्यानिकी विभाग द्वारा किया जाएगा। कलेक्टर ने यहां प्लांटेशन के लिए प्रस्तावित भूमि देखी। यहां पर मुनगे के पौधे रोपे जाएंगे और फेंसिंग की जाएगी। इसका रखरखाव भी उद्यानिकी विभाग द्वारा किया जाएगा। कलेक्टर ने पाटन नगर में और इसके साथ ही इसे जोड़ने वाले महत्वपूर्ण सड़कों पर भी रोडसाइड प्लांटेशन के निर्देश दिए। इस प्रकार एक बहुत बड़े पैच पर पौधरोपण का कार्यक्रम किया जाएगा। कलेक्टर सिकोला और जामगांव एम भी पहुंचे। जामगांव एम में प्रस्तावित फूड प्रोसेसिंग प्लांट की जमीन भी उन्होंने देखी। कलेक्टर ने इस दौरान चल रहे निर्माण कार्यों को भी देखा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर पौधरोपण के निर्देश दिए हैं। इस क्रम में सामूहिक फलोद्यान का रोपण भी जिले में हो रहा है। इसमें स्वसहायता समूहों द्वारा ट्री गार्ड दिया जाएगा। कलेक्टर ने अपने निरीक्षण में अधिकारियों को चिन्हांकित स्थलों में शीघ्रताशीघ्र पौधरोपण के कार्य के लिए योजना बनाने एवं इसे पूरा करने निर्देश दिया। उन्होंने अमले के साथ उन प्रमुख सड़कों को भी देखा जहां रोड साइड प्लांटेशन होना है तथा इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

सुबह सवा छह बजे पर पहुंचे पाटन, पौधरोपण की जगह देखी- कलेक्टर सुबह सवा छह बजे पाटन पहुंचे। वहां उन्होंने पाटन शहर के उन स्थलों का मुआयना किया जहां पौधरोपण होना है। उन्होंने स्वामी आत्मानंद चैक, बस स्टैंड, अस्पताल परिसर के पास तथा गार्डन में बड़े पैमाने पर पौधरोपण के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि शहर के भीतर भी और शहर के बाहर प्रमुख सड़कों  को जोड़ने बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जाए। इसके लिए बरगद, पीपल और गुलमोहर जैसे पौधे लगाए जा सकते हैं। कलेक्टर ने इस दौरान नगर सौंदर्यीकरण के लिए महत्वपूर्ण निर्देश सीएमओ को दिए। उन्होंने कहा कि ग्रीनरी के अलावा शहर की सुंदरता और स्वच्छता के लिए नवाचारी कदम उठायें। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष श्री भूपेंद्र कश्यप, एसडीएम श्री विनय पोयाम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook