ब्रेकिंग न्यूज़

 कोरिया : जिले में 1175 क्वारेंटाईन केंद्रों में 2843 लोग क्वारेंटाईन वहीं 1797 लोग होम क्वारेंटाईन में
कोरिया 01 जून : कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु लाकडाउन अवधि में जिले में 11886 व्यक्तियों की क्षमता वाले 1175 क्वारेंटाईन केंद्रों में कुल 2843 लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है। जिसमें नगरीय निकायों में 2175 व्यक्तियों की क्षमता वाले 81 क्वारेंटाईन केंद्रों में 1260 एवं जनपद पंचायतों में 9711 व्यक्तियों की क्षमता वाले 1094 क्वारेंटाईन केंद्रों में 1583 लोग षामिल है। वहीं जिले में कुल 1797 लोगों को होम क्वारेंटाईन किया गया है। जिसमें नगरीय निकायों में 1080 एवं जनपद पंचायतों में 717 लोग षामिल है।

षासन के निर्देषानुसार जिले में बाहर से आये श्रमिकों के लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही है। उन्हें गर्म ताजा भोजन कराया जा रहा है। स्वयं सेवी संगठनों द्वारा भी उन्हें नास्ता, चाय, मास्क आदि आवष्यक वस्तुएं दी जा रही हैं। जिले के स्वास्थ्य अमला द्वारा उनका स्वास्थ्य परीक्षण सतत रूप से किया जा रहा है। क्वारेंटाइन सेंटर में आये लोगों के उचित देखरेख हेतु कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गयी है। उन सेंटरों में रिकार्ड रखने हेतु निर्धारित रजिस्टरों का भी संधारण किया जा रहा है। जिला प्रषासन एवं उसकी टीम द्वारा कर्तव्यनिश्ठ होकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया जा रहा है।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook