श्रमिक कार्डाे का नवीनीकरण 31 दिसम्बर तक
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
पंजीकृत कर्मकारों के बच्चों को कक्षा पहली से पीएचडी तक छात्रवृत्ति योजना का मिलेगा लाभ
कोरिया : जिले के श्रम पदाधिकारी ने जानकारी दी है कि छत्तीसगढ़ भवन एवं सन्ननिर्माण कर्मकार मंडल के गठन से अभी तक ऐसे पंजीकृत श्रमिक, जिनकी पंजीयन की वैधता समाप्त हुए एक वर्ष या उससे अधिक हो चुके हैं वे नवीनीकरण पंजीयन 31 दिसम्बर तक आवेदन कर सकते हैं। समय पर नहीं नवीनीकरण नहीं होने पर अपंजीकृत माना जाएगा। इस सम्बंध में अधिक जानकारी हेतु मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता केन्द्र 0771-3505050 में सम्पर्क करने की सुविधा है।
वहीं श्रम पदाधिकारी ने यह भी जानकारी दी है कि छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल के तहत जिले के पंजीकृत कर्मकारों के अध्ययनरत बच्चों को कक्षा पहली से स्नाकोत्तर एवं पीएचडी तक कक्षावार छात्रवृत्ति योजना, सफाई कर्मकार, ठेका श्रमिक, घरेलू महिला कामगार एवं हमाल श्रमिक के बच्चे हेतु छात्रवृत्ति योजना संचालित की जा रही है, जिसका लाभ पंजीकृत श्रमिकों को मिलेगा।
Leave A Comment