स्काउट गाइड कब बुलबुल द्वारा हिन्दी दिवस मनाया
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
चित्रकला, पेंटिंग, वाद विवाद, कविता का आयोजन
बेमेतरा : भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव व राज्य सचिव श्री कैलाश सोनी के निर्देशानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी डॉ कमल कपूर बंजारे के मार्गदर्शन में आज 14 सितंबर 2024 को स्काउट गाइड कब बुलबुल द्वारा हिन्दी दिवस मनाया गया। जिसमें अलग अलग विकास खंड के शालाओं शा उच्च माध्य विद्यालय जेवरा, सेजस पूर्व व कन्या बेमेतरा, ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल बेमेतरा,
शा प्राथमिक व पूर्व माध्य शाला धनगांव, शा उच्च माध्य शाला गोंडगिरी, शा उच्च माध्य शाला बीजा , शा पूर्व माध्य शाला भैंसा, सेजस राठी द्वारा चित्रकला, पेंटिंग, वाद विवाद, कविता का आयोजन किया गया। कब बुलबुल (18 साल से कम उम्र वाले बच्चे) स्काउट गाइड द्वारा बड़े उत्साह पूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया। उक्त जानकारी जिला संगठन आयुक्त फनेन्द्र कुमार लोधी द्वारा दिया गया।
Leave A Comment