ब्रेकिंग न्यूज़

 बेमेतरा : राजीव गांधी किसान न्याय योजनाः- किसान भूपेन्द्र पाण्डेय को पहली किश्त में मिला 3236 रूपए, मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

बेमेतरा 29 मई : राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत् बेमेतरा जिले के ग्राम कन्तेली के किसान श्री भूपेन्द्र पाण्डेय को पहली किश्त की राशि 3 हजार 236 रूपए मिलने पर वह मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति आभार जताया। श्री भूपेन्द्र ने बताया कि वह वर्ष 2019-20 में सेवा सहकारी समिति डूण्डा के अंतर्गत धान उपार्जन केन्द्र कन्तेली में 18 क्विंटल धान बेचा था। उन्होंने बताया कि अब राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत् 32 हजार 670 रूपये की सहायता राशि चार किश्तों में मिलेगी। जिसमें से प्रथम किश्त की राशि 3 हजार 236 रूपए उनके बैंक खाते में आ गया है। उन्होंने बताया कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्राप्त सहायता राशि आने वाले खरीफ सीजन में खेती-किसानी की तैयारी करने में मददगार होगी। उक्त सहायता राशि से बेहतर तरीके से खेती-किसानी करेगी। खाद, बीज आदि की व्यवस्था करने में आसानी होगी।

उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शासन ने किसानों की समस्याओं को समझा और लॉकडाउन की इस कठिन परिस्थिति में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत आर्थिक मदद दी। उन्होने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानो की समस्यांओं को समझा और राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत लाॅकडाउन के कठिन दौर से गुजर रहे किसानो के खातों मे धान उपार्जन की राशि अंतरित की गई जिससे उनको अर्थिक रुप से मदद् मिली है।  श्री भूपेन्द्र पाण्डेय ने सहायता राशि की प्रथम किश्त प्राप्त होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का धन्यवाद ज्ञापित किया।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook