दुर्ग : स्व सहायता समूह की महिलाएं प्रवासी मजदूरों तक भोजनध् सुखा नाश्ता पहुंचाने का कर रही है कार्य
दुर्ग 26 मई : नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत स्व सहायता समूह की महिलाएं जरूरतमंदों की मदद के लिए हर कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं और प्रवासी मजदूरों तक खाना/सुखा नाश्ता पहुंचाने का कार्य कर रही है। निगम के सहायक परियोजना अधिकारी फणींद्र बोस ने जानकारी देते हुए बताया कि ओम साईं राम एरिया लेवल फेडरेशन खुर्सीपार की महिलाएं आपस में पैसा एकत्रित कर उन पैसों से खाद्य सामग्री खरीद कर मजदूरों के लिए भोजन/सूखा नाश्ता तैयार कर रही है और स्वयं पहुंचकर ऐसे लोगों को भोजनध् सुखा नाश्ता का पैकेट वितरण कर रहे हैं। इस कार्य में ओम साईं राम की महिला सदस्य जानकी, सत्यवती, गौरी, कलावती, यशोदा, सरोजिनी, मंजू, सावित्री एवं पार्वती अपनी जिम्मेदारी निभा रही है।

इन्होंने बताया कि लगातार तीन-चार दिनों से प्रवासी मजदूरों को भोजन पैकेट वितरण करने का कार्य कर रही है, यह महिलाएं स्वयं भिलाई के विभिन्न क्षेत्रों में जहां प्रवासी मजदूरों का वाहनों से आना जाना होता है वहां पहुंचकर भोजन पैकेट वितरण कर रही है। ओम साईं राम क्षेत्र स्तरीय संगठन खुर्सीपार मे 15 समूह की महिलाएं सम्मिलित है इनमें 2000 महिला सदस्य है, इन महिला सदस्यों द्वारा आपस में पैसा एकत्रित किया जाता है और उन पैसों से भोजन/सूखा नाश्ता तैयार किया जाता है। आज क्षेत्र स्तरीय संगठन कि ललिता सिंह ने प्रवासी मजदूरों को नेहरू नगर क्षेत्र में फल वितरित किया। गौरतलब है कि आश्रय स्थल एवं राहत शिविर में ठहरे हुए लोगों के लिए भी महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने नाश्ता सहित दो समय के लिए भोजन की बेहतर व्यवस्था महापौर एवं निगम आयुक्त के मार्गदर्शन में की थी तथा कुछ महिलाओं ने अपने घर में रहकर मास्क बनाने का भी कार्य किया है। निगम की स्व सहायता समूह की महिलाएं लॉक डाउन में भी जरूरतमंद लोगों की मदद करने पर बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही है।
Leave A Comment