जिले में अब तक 149.5 मिलीमीटर औसत वर्षा
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
सर्वाधिक वर्षा महासमुंद तहसील में 220.4 मिलीमीटर
महासमुंद : महासमुंद जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2024 से अब तक 149.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक औसत वर्षा महासमुंद तहसील में 220.4 मिलीमीटर, बसना में 177.6 मिलीमीटर, सरायपाली में 157.6 मिलीमीटर, बागबाहरा में 133.2 मिलीमीटर, पिथौरा में 130.0 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा 78.3 मिलीमीटर कोमाखान तहसील में दर्ज की गई। आज 03 जुलाई को 5.0 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले के तहसीलवार वर्षा में बसना तहसील में 15.9 मिलीमीटर, सरायपाली में 12.6 मिलीमीटर, महासमुंद में 1.3 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा 0.4 मिलीमीटर पिथौरा तहसील में दर्ज की गई।
Leave A Comment