ब्रेकिंग न्यूज़

विकासखण्ड शंकरगढ़ में सम्पूर्णता अभियान का शुभारंभ 05 जुलाई को
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
 
कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु अधिकारियों को दिए गए निर्देश
 
बलरामपुर : छत्तीसगढ़ शासन योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा समस्त जिलों में सम्पूर्णता अभियान चलाए जाने के निर्देश दिये गये हैं। निर्देश के परिपालन में कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रेना जमील के मार्गदर्शन में निर्धारित 06 सूचकांकों के संतृप्ति हेतु आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत आकांक्षी ब्लॉक शंकरगढ़ में स्वास्थ्य एवं पोषण, कृषि एवं सम्बद्ध
 
सेवाएं, सामाजिक विकास जैसे विषयों पर आधारित चिन्हित प्रमुख प्रदर्शन संकेतों की संतृप्ति प्राप्त किये जाने हेतु  सम्पूर्णता अभियान का शुभारंभ 05 जुलाई 2024 को किया जाएगा। कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का ने सम्पूर्णता अभियान के आयोजन एवं सफल क्रियान्वयन हेतु अधिकारी एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook