ब्रेकिंग न्यूज़

 नवीन न्याय संहिता सुधार पर कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम पर कार्यशाला का आयोजन
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
 
अधिकारियों को 1 जुलाई से देश में लागू हो रहे तीन नए कानूनों की दी गई जानकारी
 
कोरिया : नवीन न्याय संहिता सुधार पर कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम पर कार्यशाला का आयोजन जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। जिला अभियोजन अधिकारी श्री हरेन्द्र पाण्डेय ने देश में 1 जुलाई 2024 से लागू हो रहे भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय न्याय संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के उद्देश्य तीनों नए कानूनों की मूल भावना इसके महत्वपूर्ण नवीन प्रावधानों आदि के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यशाला में अपर कलेक्टर श्री अरूण कुमार मरकाम ने बताया कि 1 जुलाई 2024 से तीन नये कानून लागू होंगे।
 
भारतीय दण्ड संहिता एवं कानून की दिशा में यह एक व्यापक परिवर्तन है। इन कानूनों के संबंध में अधिकारियों एवं नागरिकों को जानकारी होना चाहिए। सभी के लिए आवश्यक है कि स्वयं भी इन कानूनों को समझें तथा दूसरों को भी जागरूक करें। इस अवसर पर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर, उपसंचालक लोक अभियोजन श्री पी.एन खांडेकर, राजस्व अधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों के अलावा कार्यालय प्रमुख एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook