ब्रेकिंग न्यूज़

 कोरिया : राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से राज्य सरकार ने किया किसानों का भाग्योदय - हीरा सिंह

 कोरिया 26 मई : कृषि में पर्याप्त निवेश एवं कास्त लागत में राहत देने के लिए राज्य शासन द्वारा कृषि आदान सहायता हेतु शुरू की गई ”राजीव गांधी किसान न्याय योजना” के अंतर्गत वर्ष 2019-20 में धान बेचने वाले कोरिया जिले के 17808 किसानों को पहली किश्त के रूप में उनके खाते मे 15.77 करोड़ की राशि प्रदान की गई। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत लाभांवित कोरिया जिले के दूरस्थ अंचल भरतपुर विकासखंड के ग्राम भगवानपुर के किसान हीरा सिंह ने प्राप्त राशि से उनके जीवन में आने वाले आर्थिक खुशहाली के बारे में बातचीत की।  

  किसान हीरा सिंह ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं राज्य सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से राज्य सरकार ने किसानों के लिए भाग्योदय का काम किया है। हीरा सिंह कहते हैं कि पूरा देश जब संकट के दौर से गुजर रहा है। किसान भी इससे अछूते नहीं है। लॉकडाउन की अवधि में काम न हो पाने की वजह से हम चिंतित थे। खरीफ वर्ष 2019-20 में जनकपुर धान खरीदी केन्द्र में 37 क्विंटल धान बेचा था जिसके समर्थन मूल्य पर बेचे गये धान की अंतर मूल्य की राशि न्याय योजना के अंतर्गत प्रथम किश्त के रूप में 6400 रूपये बैंक खाते में जमा हुई है। इस समय में न्याय योजना के तहत मिली राशि ने हम किसानों को आर्थिक सहारा प्रदान किया है।

   उन्होंने बताया कि किसानों को भी आर्थिक विषमता का सामना करना पड़ रहा है। वे अपने उपज से ही पूरे परिवार का भरण पोषण तथा घर की अन्य जरूरी आवश्यकताओं की पूर्ति करते हैं। तात्कालिन परिस्थिति में सरकार द्वारा जो आर्थिक संबलता प्रदान की गई है, इससे उनके पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। राज्य सरकार ने किसानों की भावनाओं को समझा और आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान की, इसके लिए सरकार को धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।  

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook