ब्रेकिंग न्यूज़

सड़क दुर्घटना में लोगों की सहायता कर जान बचाने वाले नेक व्यक्तियों को हर घटना के लिए मिलेंगे 5000 रुपये
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
 
हर साल राष्ट्रीय स्तर पर 10 चुने हुए नेक व्यक्तियों को मिलेगा 01 लाख रुपये
 
बेमेतरा : आज की चहल-पहल भरी जिन्दगी में सड़क सुरक्षा एक अहम मुद्दा है। आवागमन के साधनों में सड़क परिवहन का भी काफी विकास हुआ है। सड़कों के निर्माण के साथ-साथ यात्रा में जोखिम, यातायात अनावरण आदि बहुत तेजी गति से बढ़े हैं। जिससे सड़क दुर्घटनाओं की संख्या/घायलों/मृतकों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। भारत सरकार सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय तथा छ.ग. सरकार के द्वारा विभिन्न क्रियाकलापों के माध्यम से दुर्घटनाओं को कम करने का प्रयास किए जाते रहे हैं। इसी क्रम में आम जनता को प्रोत्साहित करने के लिए एवं घातक सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की आपातकालीन स्थिति में उनकी सहायता कर जान बचाने वाले नेक व्यक्तियों के लिए भारत सरकार के पुरस्कार स्वरूप नगद राशि एवं प्रमाण पत्र देने की योजना बनाई है।
 
इस योजना का नाम “किसी घातक/जानलेवा वाहन दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की मदद कर उन्हें तत्काल (गोल्डन आवर में) चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु हॉस्पिटल/ट्रामा सेंटर तक पहुंचा कर घायल व्यक्तियों के जिंदगी बचाने वाले नेक व्यक्तियों को सम्मान स्वरूप पुरस्कार देने की योजना“ है। जो पन्द्रहवें वित्त अर्थात 31 मार्च 2026 तक लागू रहेगी। इस योजना के तहत जानलेवा सड़क दुर्घटना में लोगों की सहायता कर जान बचाने वाले नेक व्यक्तियों को हर घटना के लिए 5000-00 रू नगद प्रोत्साहित राशि दी जायेगी। नगद राशि के साथ-साथ सराहना के लिए प्रमाण-पत्र भी दिया जायेगा। 

यह कार्य एक प्रक्रिया के तहत किये जायेंगे, जिनमें जिला स्तर पर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला परिवहन अधिकारी की भूमिका होगी। जिले स्तर में अनुमोदन के पश्चात नेक व्यक्तियों का विवरण राज्य स्तर पर भेजा जायेगा। जहां नेक व्यक्तियों के दिये गये खाते में ईनाम की राशि सीधे डाल दी जायेगी। नेक व्यक्तियों द्वारा दिये गये सूचना एवं विवरण की जानकारी का उपयोग केवल पुरस्कार के संबंध में ही दिया जावेगा। जिन नेक व्यक्तियों द्वारा अपनी पहचान गोपनीय रखी जावेगी, ओ उपरोक्त पुरस्कार हेतु पात्र नहीं होगा। एक व्यक्ति को किसी एक वर्ष में अधिकतम 5 बार ही नगद राशि पुरस्कार स्वरूप दी जा सकेगी।
 
इसके अलावा हर साल राष्ट्रीय स्तर पर 10 चुने हुए नेक व्यक्तियों जिन्होंने जानलेवा सड़क दुर्घटना में विषम परिस्थितियों को होते हुए भी लोगों की जान बचाने में मदद की है अर्थात वे 10 नेक व्यक्तियों जिनका चयन भारत सरकार के द्वारा किया जायेगा। उन्हें नई दिल्ली में पुरस्कार स्वरूप 1,00,000-00 रू नगद के साथ प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया जायेगा।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook