ब्रेकिंग न्यूज़

 जशपुरनगर : क्वारेंटाईन सेंटर में 3133 श्रमिकों को रखा गया है पुरूष 2490 एवं 643 महिलाएं शामिल है

जशपुरनगर 26 मई : कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशन में जषपुर जिले में विभिन्न विकासखंडों में लगभग 648 क्वारेंटाईन सेंटर बनाया गया है। क्वारेंटाईन सेंटर में लगभग 3133 श्रमिकों, मजदूरों यात्रियों को रखा गया है। जिसमें पुरूषों की संख्या 2490 एवं महिलाओं की संख्य 643 शामिल है। इनमें जशपुर विकासखंड के 65 क्वारेंटाईन सेंटर में 317 लोगों को रखा गया हैं। इसी प्रकार  मनोरा के 32 क्वारेंटाईन सेंटर में 236 लोगों को, दुलदुला विकासखंड के 90 क्वारेंटाईन सेंटर में 296 लोगों को, कुनकुरी विकासखंड के 153 क्वांरेंटाईन सेंटर में 317 लोगों को, फरसाबहार विकासखंड के 50 क्वारेंटाईन सेंटर में 831 लोगों को कासंाबेल विकासखंड के 50 क्वारेंटाईन सेंटर में 291 लोगों को, पत्थलगांव विकासखंड के 105 क्वारेंटाईन सेंटर में 529 लोगों को एवं बगीचा विकासखंड के 103 क्वारेंटाईन सेंटर में 316 लोगों को रखा गया है।

कलेक्टर श्री क्षीरसागर के निर्देश पर एसडीएम, जनपद सीईओ और नगरीय निकाय के अधिकारियों द्वारा क्वारेंटाईन सेंटर में पानी, बिजली, शौचालय, भोजन के साथ बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही उनका स्वास्थ्य परीक्षण एवं निंग कराई जा रही है। इसके बाद 14 दिनों के क्वारेंटाईन अवधि में उन्हें रखा जा रहा है। इस दौरान मेडिकल टीम के द्वारा उनकी सतत् निगरानी की जा रही है।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook