ब्रेकिंग न्यूज़

खरीफ फसल वर्ष 2024 अनाज, दलहन एवं तिलहन आधार / प्रमाणित बीजों विक्रय दर  निर्धारित

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा


बेमेतरा : खरीफ फसल वर्ष 2024 में अनाज, दलहन एवं तिलहन आधार/प्रमाणित बीजों के विकय दर  छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लि. रायपुर द्वारा निर्धारण कर दी है ।
 
खरीफ 2024 हेतु अनाज, दलहन एवं तिलहन प्रमाणित बीजों के विकय दर निम्नानुसार निर्धारित किया गया है :
क्र. फसल खरीफ 2024कृषकों हेतु निर्धारित विकय दर (रू.) सहकारी समितियों को देयक जारी करने हेतु विकय दर (4 प्रतिशत कमीशन घटाकर)
1 धान मोटा    3,400 3,264
2 धान पतला    3900 3,744
3 धान सुगंधित  4,500 4,320
4 कोदो            7,200 6,912
5 कुटकी    4,700 4,512
6 रागी            3,400 3,212
7 उड़द           12,500 12,000
8 मूंग           11,200 10,752
9 कुल्थी    7,600 7,296 
10 सोयाबीन    8,200 7,872
11 मूंगफली   11,900 11,424
12 तिल           19,300 18,528
13 रामतिल      13,000.  12,480
14 ठेंचा           9,900 9,504
15 सनई           11,600 11,136
आधार बीजों की विकय दरें प्रमाणित बीजों की विकय दरों से 100/- रू. प्रति क्विटल अधिक होगी। भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में प्रावधान अनुसार उत्पादन एवं वितरण अनुदान की राशि को घटाकर बीज विकय दर निर्धारित किया गया है।कृषि विभाग द्वारा उत्पादन एवं वितरण अनुदान की राशि प्रावधान अनुसार छ.ग. राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लि. को देय होगी।खरीफ 2024 के लिये विकय दरें (कालॅम न० 3 अनुसार) कृषकों को विक्रय हेतु होगी।

कृषि विभाग द्वारा मिनीकिट/विभिन्न योजनान्तर्गत वितरित किये जाने वाले बीजों की विकय दरें योजनाओं में प्रावधान अनुसार देय वितरण अनुदान जोड़कर देयक जारी किये जायेंगे। सेवा सहकारी समितियों को नियमानुसार देय कमीशन की राशि को घटाकर (कालॅम न.-4 अनुसार) के अनुसार देयक जारी किये जावेंगे।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook