राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए तहसील स्तर पर जन समस्या निवारण शिविर का किया गया आयोजन
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
17 फरवरी को जिला मुख्यालय में लगाया जायेगा जनसमस्या निवारण शिविर
बलरामपुर : राजस्व मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन करने निर्देशित किया गया है। इसी परिपालन में कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का के मार्गदर्शन में 10 फरवरी को जिले के समस्त तहसील स्तर पर जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जिले के 12 तहसील बलरामपुर, डौरा-कोचली, शंकरगढ़, राजपुर, कुसमी, सामरी, चांदो, रामानुजगंज, रामचंद्रपुर, वाड्रफनगर, रघुनाथनगर एवं चलगली तहसील में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।
Leave A Comment