ब्रेकिंग न्यूज़

 अपर कलेक्टर श्री एस. एस. पैकरा सेवानिवृत्त हुए, दी गई भावभीनी विदाई
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा

 

कलेक्टर ने शाल-श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की दी शुभकामनाएं
 
बलरामपुर : जिला कार्यालय में पदस्थ अपर कलेक्टर श्री श्री एस. एस. पैकरा (राज्य प्रशासनिक सेवा) 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर आज सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अपर कलेक्टर श्री पैकरा को कलेक्टर कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों  द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का ने शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर अपर कलेक्टर श्री पैकरा को स्मृति चिन्ह तथा शाल-श्रीफल उपहार स्वरूप भेंट कर स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि श्री पैकरा अपनी दक्षता, कार्यकुशलता व अनुशासन के लिए सदैव याद किए जाएंगे।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook