ब्रेकिंग न्यूज़

 पीड़ित 29 परिवारों को 1 करोड़ 16 लाख की सहायता राशि स्वीकृत
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा

बलरामपुर : प्राकृतिक आपदा-दुर्घटनाओं से पीड़ित 29 परिवारों को 1 करोड़ 16 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जारी आदेशानुसार मृतक सोहराई नागवंशी आत्मज रामदास ग्राम रामपुर, मृतक सुखमन पति स्व. नेवालाल ग्राम बसेराकला, मृतक हलमत आत्मज नन्दकेश्वर ग्राम कामेश्वर नगर, मृतक श्यामा कुमारी पति राजन सिंह ग्राम गुड़रू, मृतक शुभराज पण्डो आत्मज जवाहीर पण्डो ग्राम कोगवार व मृतक नैना तिर्की आत्मज नीतु तिर्की ग्राम दामोदरपुर तालाब में डुबने से इसी प्रकार मृतक घुरना बरगाह आत्मज करमा बरगाह ग्राम लरिमा, मृतक माइकल टोप्पो आत्मज निस्तोर टोप्पो ग्राम तुर्रीडीह, मृतक शान्ति देवी पति दूर्गा उइके ग्राम सुलसुली, मृतक सुनिता पति स्व. बिरझू राम ग्राम बासडीह कुआ में डुबने से, मृतक अदरमनिया यादव पति विश्वनाथ यादव ग्राम मरमा,
 
मृतक फूलकुमारी पति रमेश लकड़ा ग्राम बसकेपी, मृतक धनपती पति सुरेश ग्राम बासडीह, मृतक राजकुमारी पति राजबली ग्राम खर्रा, मृतक शंकर राम आत्मज लोहरा राम ग्राम नवडीहा, मृतक अनरजिया आयाम पति संजु आयाम ग्राम बेगो संाप काटने से, मृतक कुन्ति पति मनसु ग्र्राम बनखेता, मृतक मनसु आत्मज फादु ग्राम बनखेता, मृतक प्रितम आत्मज मनसु ग्राम बनखेता, मृतक बिपिन कुजूर आत्मज ठेमा राम ग्राम बेलसर, मृतक पवन परसिया आत्मज हरिप्रसाद ग्राम भरूहीबास,
 
मृतक सुखलाल आत्मज राम सिंह ग्राम कुण्डपान तथा मृतक राजकुमारी पति अजमेर नगेशिया ग्राम जोकापाठ आकाशीय बिजली गिरने से, मृतक रजनी ब्रिजिय पति बीरसाय ग्राम दात्रम, मृतक बाबुलाल आत्मज करमसाय ग्राम बंसीपुर नाला में डुबने से, मृतक चांदनी आत्मज राकेश कुमार ग्राम बाजरा, मृतक देवशरण आत्मज नरकू ग्राम सनावल नदी में डुबने से, मृतक धोधे नगेशिया आत्मज भवरा ग्राम कोरंधा मधुमक्खी के काटने से तथा मृतक शिवकुमार आत्मज सुखदेव सांडिल्य बांध में डुबने से मृत्यु से हुई थी। अपर कलेक्टर श्री एस.एस.पैकरा ने आरबीसी 6-4 के तहत उनके निकटतम परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook