ब्रेकिंग न्यूज़

 जशपुरनगर : प्रथम चरण पंचायत चुनाव में निगरानी के लिए जोनल अधिकारी नियुक्त
जशपुरनगर : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने जशपुर जिले में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत के प्रथम चरण चुनाव में निगरानी रखने के लिए 42 जोनल अधिकारियों की नियुक्ति की है। यह जोनल अधिकारी 28 जनवरी को जिले के जशपुर मनोरा एवं बगीचा जनपद पंचायत में आयोजित होने वाले चुनाव पर निगरानी रखेंगे। जोनल अधिकारी मतदान दलों की रवानगी से लेकर मतदान को सम्पन्न करने के बाद मतगणना सारणीकरण की रिपोर्टिंग समय-समय पर निर्वाचन कार्यालय को करेंगे। यहां यह उल्लेखनीय है कि 28 जनवरी को प्रथम चरण का चुनाव होगा। 

जिसमें जनपद पंचायत जशपुर, मनोरा एवं बगीचा शामिल है। इन तीनों जनपद पंचायतों में पंच पद के लिए 3866, सरपंच पद के लिए 926 एवं जनपद सदस्य के लिए 209 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में है। जिसमें जशपुर जनपद पंचायत में पंच के 802, सरपंच 252 तथा जनपद पंचायत सदस्य के लिए 58 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में है। इसी प्रकार मनोरा जनपद पंचायत में पंच के 758 , सरपंच 265 तथा जनपद पंचायत सदस्य के लिए 53 अभ्यर्थी तथा बगीचा जनपद पंचायत में पंच के 2306, सरपंच 409 तथा जनपद पंचायत सदस्य के लिए 98 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में है।

निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत जशपुर में  नीमगांव जोन के लिए एमजेडीयू सिद्दीकी विकास खंड शिक्षा अधिकारी को जोनल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार जशपुर जोन के लिए उप  संचालक पशु चिकित्सा सेवा डॉक्टर जी.एस.तंवर, सिंटोगा जोन के लिए सहायक अभियंता क्रेडा संदीप बंजारे, गम्हरिया जोन के लिए अनुभाग अधिकारी लोक निर्माण विभाग टी एन सी सिंह, आरा जोन के लिए महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र सी.आर टेकाम, छोटाकरौजा जोन लिए उप अभियंता जल संसाधन विभाग एस के रात्रे, लोखंडी जोन के लिए सहायक संचालक रेशम मनीष पवार, पोरतेंगा जोन के लिए उपसंचालक कृषि   एम.आर. भगत, पिलखी जोन के लिए सहायक अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग कमल प्रसाद कंवर, लोदाम जोन के लिए उप अभियंता जल संसाधन विभाग ए.के धृतलहरें को जोनल अधिकारी नियुक्त किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी ग्राम यांत्रिकी सेवा बलिराम साहू को रिजर्व रखा गया है।

इसी प्रकार जनपद पंचायत मनोरा के सोनक्यारी जोन के हेतु मनोहर बीईओ   लक्ष्मण कुमार शर्मा को जोनल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार आस्ता जोन के लिए विकासखंड स्त्रोत केंद्र समन्वयक तरुण पटेल, हर्राडीपा जोन के लिए राजस्व निरीक्षक ललित भगत, मनोरा जोन के लिए सहायक विस्तार अधिकारी मिशैल खलखो, गजमा जोन में 9 मतदान केंद्र के लिए मंडल संयोजक लोकहित भगत, घाघरा के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के   सुदर्शन उरांव, सोगड़ा के लिए उप अभियंता संजय दिवाकर तथा ओरकेला जोन के लिए वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी जे.एल. खुटियारे को जोनल अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही रिजर्व में वन क्षेत्रपाल आर.पी सिंह एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  के प्राचार्य आर.बी निराला को शामिल किया गया है।

जनपद पंचायत बगीचा के तोरा जोन हेतु वन परिवीक्षा अधिकारी   दुलार सिंह को जोनल अधिकारी नियुक्त किया गया हैं।  इसी प्रकार कामारिमा जोन हेतु उप अभियंता लोक निर्माण विभाग, एस एक्का,  डूमरकोना जोन के लिए उप अभियंता लोक निर्माण विभाग एस आर भगत,  फुलझर जोन के लिए उप अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा परमेश्वर पटेल, चंपा जोन के लिए उप अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा अजीत जायसवाल, सन्ना जोन के अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विपिन राज मिंज,  छिरोडीह के लिए उप अभियंता लोक निर्माण विभाग पी टोप्पो, रौनी जोन के लिए उप अभियंता जल संसाधन विभाग धीरेंद्र प्रताप सिंह, सरधापाठ के लिए पशु चिकित्सक सहायक सलज्ञ बगीचा उमेश किंडो,  कलिया जोन हेतु सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी गौरव गुप्ता, भितघरा जोन के लिए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी प्रदीप कुमार गुप्ता, साहीडाँड़ जोन के लिए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी बी पी तिर्की,  सरबकोम्बो जोन के लिये ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी रविरोशन टोप्पो,  तम्बाकछार जोन के लिए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एम मुस्तफा अंसारी, बम्बा जोन के लिए उप अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा मनोज मरकाम, बिमडा के लिए उप अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा मनोज कुजूर, कुर्रोग जोन के लिए विकास खंड शिक्षा अधिकारी   मनी राम यादव, झिक्की जोन के 09 मतदान केंद्र के लिए बी.आर.सी   शंकर बरला, मरोल जोन के लिए उप अभियंता लोक निर्माण विभाग   विशाल बड़ा, दूर्गापारा जोन के लिए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी शिव शंकर सिंह, सामरबार जोन के लिए वन परीक्षेत्राधिकारी अशोक सिंह नियुक्त किये गए है।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook