ब्रेकिंग न्यूज़

 नगर निगम रिसाली और भिलाई-3 चरोदा केटल-फ्री बनने की ओर अग्रसर

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा 

- विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में राजस्व शिविर भी लगेंगे
                                       
दुर्ग : जिला प्रशासन द्वारा जिले के नगरीय निकायों की सड़कों को केटल-फ्री बनाने का अभिनव पहल सार्थक हो रही है। जिले के नगर पालिक निगम रिसाली और भिलाई-3 चरोदा के मुख्य मार्गों में पशुओं का विचरण अब नहीं दिखेगा। कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने आज अधिकारियों की बैठक में समय-सीमा के लंबित प्रकरणों एवं विभागीय कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। समीक्षा के दौरान नगर पालिक निगम रिसाली और भिलाई-3 चरोदा के आयुक्तों ने अवगत कराया कि निगम क्षेत्र के सभी महत्वपूर्ण सड़कों में विचरण करने वाले पशुओं के लिए गौठानों में समुचित प्रबंध किया गया है। निगम क्षेत्र कीे सड़के केटल-फ्री हो गये हैं। कलेक्टर श्री मीणा ने जिले के नगरीय निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर की जानकारी ली।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook