ब्रेकिंग न्यूज़

 सुशासन दिवस के अवसर पर किसानों के खातों में 177 करोड़ 72 लाख 61 हजार 230 रूपए बोनस राशि का अंतरण

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा 

- एक लाख 13 हजार 151 किसान हुए लाभान्वित

- विधायक श्री गजेन्द्र यादव के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न

दुर्ग : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म दिवस पर सुशासन दिवस के अवसर पर दुर्ग जिले की किसानों को वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 दो वर्षों का बोनस राशि किसानों के बैंक खाता में अंतरण किया गया है। राज्य स्तरीय आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा बटन दबाकर किसानों के बैंक खाते में राशि अंतरण करते ही जिले के किसानों के खातों में भी बोनस राशि पहुंच गया। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग विधायक श्री गजेन्द्र यादव ने प्रतीकात्मक रूप से जिले के 9 किसानों को बोनस राशि का प्रमाण पत्र अपने करकमलों से प्रदान किया।
 
जिसमें ग्राम आमटी के किसान श्री पुरूर्षाेत्तम लाल को 5 लाख 10 हजार 240 रूपए, ग्राम अण्डा के श्री रघुनंदन को 3 लाख 87 हजार 960 रूपए, ग्राम कोलिहापुरी के श्री मोती लाल साहू को 59 हजार 280 हजार रूपए, ग्राम विनायकपुर के श्री योगेन्द्र कुमार को 49 हजार 800 रूपए, ग्राम निकम के माधव प्रसाद को 4 लाख 11 हजार 720 रूपए, ग्राम रिसामा के लेखूदास को 37 हजार 200 रूपए, ग्राम निकुम के सरजू प्रसाद को 3 लाख 24 हजार 950 रूपए, ग्राम कुथरेल के टीकाराम साहू को 36 हजार 950 रूपए और श्री धमरपाल को 2 लाख 45 हजार 520 रूपए बोनस राशि का प्रमाण पत्र शामिल है।
 
मुख्य अतिथि दुर्ग विधायक श्री गजेन्द्र यादव ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में अवगत कराया कि छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म दिवस को देश एवं प्रदेश में सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपने वायदों के मुताबिक सुशासन दिवस पर प्रदेश के किसानों को वर्ष-2014-15 एवं 2015-16 दो वर्षों का धान बोनस राशि 12 लाख से ज्यादा किसानों को 37 सौ 16 करोड़ रुपए देने जा रही है। इसमें दुर्ग जिले की एक लाख 13 हजार 151 किसान भी लाभान्वित हुए है। जिले में 177 करोड़ की राशि किसानों के बैंक खातों में अंतरण की गई। श्री यादव ने कहा कि सरकार ने 18 लाख प्रधानमंत्री आवास निर्माण, मातृ वंदन योजना अंतर्गत विवाहित महिलाओं के लिए प्रति माह एक हजार रूपए तथा 500 रूपए में गैस सिलेण्डर की उपलब्धता शीघ्र सुनिश्चित करने जा रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री जी के गारंटी को उद्धृत करते हुए किसानों को भरोसा दिलाया की सरकार हर गारंटी पूरी करेगी।
 
जिला सहाकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के प्राधिकृत प्रशासनिक अधिकारी कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने कहा कि सुशासन दिवस के अवसर पर एक लाख 13 हजार 151 किसानों के बैंक खातों में धान बोनस का 177 करोड़ की राशि सरकार द्वारा अंतरण की गई है, इससे किसानों की आवश्यकताओं के साथ माली हालत में सुधार आएगी। उन्होंने जिले के किसानों को सहकारिता से जुड़कर इसे मजबूती प्रदान करने के लिए बधाई दी। कार्यक्रम को श्री प्रीतपाल बेलंचदन, श्री जागेश्वर साहू, श्री देेवेन्द्र चंदेल और श्री रमाकांत द्विवेदी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिला पंचायत के सीईओ श्री अश्वनी देवांगन, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के प्रभारी सीईओ श्री हृदेश शर्मा एवं अन्य अधिकारीगण और बड़ी संख्या में किसान भाई उपस्थित थे।
 
जिला मुख्यालय दुर्ग के अलावा विकासखण्ड मुख्यालय धमधा एवं पाटन स्थित जिला सहाकारी केन्द्रीय बैंक ब्रांच में भी बोनस राशि अंतरण का कार्यक्रम किया गया है। जिले के एक लाख 13 हजार 151 किसान लाभान्वित हुए। उनके बैंक खातों में 177 करोड़ 72 लाख 51 हजार 230 रूपए बोनस की राशि अंतरण की गई। दुर्ग विकासखण्ड के 26 हजार 80 किसान के खातों में 39 करोड़ 26 लाख 52 हजार 720 रूपए, धमधा के 34 हजार 343 किसान के खातों में 57 करोड़ 65 लाख 64 हजार 510 रूपए, पाटन के 42 हजार 479 किसान के खातों में 80 करोड़ 80 लाख 44 हजार रूपए बोनस राशि अंतरण की गई।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook