ब्रेकिंग न्यूज़

 जिले में बंधक श्रमिक सर्वेक्षण का कार्य 23 दिसम्बर से 06 जनवरी तक

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा 

दुर्ग : श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार जिले में बंधक श्रमिक सर्वेक्षण का कार्य किया जाना है। सर्वेक्षण हेतु जिला स्तरीय सतर्कता समिति द्वारा नेहरू युवा केन्द्र दुर्ग को सर्वेक्षण एजेंसी चिन्हित किया गया है।
 
सहायक श्रमायुक्त से प्राप्त जानकारी के अनुसार सर्वेक्षण एजेंसी के वालिंटियर्स एवं सहायक श्रमायुक्त कार्यालय के श्रम निरीक्षक के सहयोग से 23 दिसम्बर से 06 जनवरी तक दुर्ग जिले में अवस्थित संस्थाओं (उद्योग, ईट भट्ठा, कृषि फॉर्म एवं नगरीय निकाय में स्थित दुकान, होटल) में सर्वेक्षण का कार्य किया जाना है। सर्वेक्षण हेतु 500 संस्थानों का चिन्हांकन किया गया है, जहां 2000 श्रमिकों से सर्वे प्रपत्र भरवाया जाएगा।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook