सादगी, सरल और सौम्य से भरपूर विष्णुदेव ने सरगुजा अंचल का बढ़ाया मान
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
श्री विष्णुदेव साय ने भारत माता व छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा के लिए मुख्यमंत्री पद की ली शपथ
कोरियावासियो में साय के मुख्यमंत्री बनने पर जबरदस्त उत्साह
कोरिया : 59 साल 9 महीना 22 दिन की उम्र में सरगुजा सम्भाग के जशपुर जिले के ग्राम बगिया के लाड़ले बेटे श्री विष्णुदेव साय ने आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के गरिमामय उपस्थिति में छत्तीसगढ़ की राजधानी, रायपुर में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पिता श्री राम प्रसाद साय और माता श्रीमती जशमनी देवी के बड़े सुपुत्र श्री विष्णु देव साय एक जमीनी नेता है। पंच, सरपंच, सांसद, केंद्रीय राज्यमंत्री रहे अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रुप में अपनी नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं।
Leave A Comment