प्राकृतिक आपदा पीड़ित के 01 हितग्राही को 4 लाख रूपये की राशि स्वीकृत
सूरजपुर : कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशन में अपर कलेक्टर के0पी0 साय से प्राप्त जानकारी अनुसार प्राकृतिक आपदा पीड़ित के 01 हितग्राही जो विकासखण्ड सूरजपुर ग्राम गिरवरगंज से मृतिका बीना राजवाडे़ आत्मज कवलसाय जाति रजवार की मृत्यु 18 फरवरी 2019 को कुएं के पानी में डूबने से मृत्यु होने के कारण विपत्तिग्रस्त व्यक्ति मृतिका के निकटतम वारिस उसकी पिता कवलसाय को चार लाख रूपये आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया गया है।
यह राशि आबंटन की प्रत्याशा में मांग संख्या 58 शीर्ष 2245 प्राकृतिक आपदा राहत के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2019-20 में आबंटन की प्रत्याशा में विकलनीय होगा।
Leave A Comment